सपा नेता पर युवक को बंधक बनाकर मारपीट का आरोप, तहरीर

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) युवक के साथ सपा नेता के द्वारा गाली-गलौज करनें का एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है| जिससे करणी सेना नें आक्रोशित व्यक्त किया है| सपा नेता के खिलाफ कार्यवाही के लिये कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गयी है|
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिलाध्यक्ष मंथन ठाकुर नें शहर कोतवाली में अपने समर्थकों के साथ पंहुच कर तहरीर दी| जिसमे कहा कि राहुल परमार उनके संगठन के कार्यकरता हैं| हम लोगों नें वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से देखा| गुरुवार सुबह 8 बजे से चल रहा है| जिसमे समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव उर्फ जग्गू यादव निवासी लोको रोड़ हैं| वह अपने घर पर राहुल के भाई रोहित को बंधक बनाकर मारपीट कर रहे हैं| इसके साथ ही सभी क्षत्रिय समाज के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहें है| करणी सेना नें कार्यवाही ना होनें पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है| सत्यभान, दरोगा सिंह, शिव प्रताप सिंह, चंद्र सिंह, रोहित सिंह आदि रहे|