नाबालिक ई-रिक्शा चालकों पर ट्राफिक पुलिस की कार्यवाही

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर की यातायात व्यवस्था को बिगाड़ रहे ई-रिक्शा के खिलाफ आखिरकार पुलिस ने तगड़ा शिकंजा कसा है। बुधवार को ट्राफिक पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आधा दर्जन नाबालिग ई-रिक्शा चलाते मिले। इनके ई-रिक्शा का चालान कर दिया गया है। वहीं नाबालिगों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। इधर, चालकों को रजिस्ट्रेशन कराने व ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने संबंधी पुलिस ने जागरूकता भी फैलाई।
शहर में हजारों की ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। लेकिन, इनके डेढ़ गुना ई-रिक्शा सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। इनका कोई रूट तय नहीं है। इसीलिए चालक धड़ल्ले से नियम-कायदों को रौंद रहे हैं। ई-रिक्शा जहां चौराहों पर इकट्ठा होकर सड़क को अवरुद्ध करते हैं तो वहीं बाजारों की तंग गलियों में घुसकर जाम का कारण बनते हैं। अधिकतर ई-रिक्शा जर्जर हालत में हैं, जो सवारियों को जान को भी जोखिम में डालते हैं।
यातायात प्रभारी रजनेश कुमार नें अपनी टीम के साथ नाबालिकों को ई-रिक्शा चलानें से रोंकनें का आभियान चलाया| जिसमे आधा दर्जन ई-रिक्शा चलाते नाबालिकों को पकड़ा है| उन्होंने यातायात माह नवंबर में कुल 380 चालान किये| 28 को सीज किया गया| 37 लाख 500 रूपये जुर्माना वसूल किया गया | नकद में 9 लाख 3400 रूपये भी वसूली किया|