जिले में किसानों को नही मिल रही डीएपी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) गुरुवार को भाकियू नें पंचायत का आयोजन किया| जिसमे कई बिन्दुओं पर चर्चा का ज्ञापन सौंपा गया|
भाकियू के जिलाध्यक्ष अरविन्द शाक्य के कस्बा स्थित आवास पर किसान पंचायत का आयोजन किया गया| जिसमे सरकार द्वारा किसानों को वायदा के बाद भी फ्री बिजली ना देना और ऊपर से नलकूपों पर मीटर लगाये जानें पर सबाल खड़े किये गये| आवारा गौवंशों की समस्या को प्रमुखता से रखा गया| किसानों को डीएपी खाद ना मिलना| भाकियू पदाधिकारियों को किसान पंचायत में जानें से ना रोंकनें की मांग की गयी| बाद में जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन भी सौंपा गया| मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा, जिलाध्यक्ष अरविन्द शाक्य, प्रमुख महासचिव लक्ष्मी शंकर जोशी, हरिओम अग्निहोत्री, शैलेन्द्र शाक्य, मुकेश शर्मा, मंडल सचिव मो० अफरोज आदि रहे|