संविधान दिवस पर कांग्रेस नें की गोष्ठी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शनिवार को संबिधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस नें एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया| जिसमे सभी को संबिधान में दिये गये अधिकारों की जानकारी दी गयी|
शहर के टाउन हाल पर स्थित गाँधी प्रतिमा पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेसी एकत्रित हुए| कांग्रेसियों नें कहा कि प्रत्येक कांग्रेसी और देशभक्त का यह कर्तव्य है कि वो देश को जोड़ने वाले संविधान की रक्षा के लिए आगे आये| डा. भीमराव आंबेडकर ने देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप व लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए संविधान में लोकतंत्र के चार स्तंभ न्यायपालिका, कार्यपालिका, विधायिका व प्रेस की आजादी को बुरी तरह से कुचला जा रहा है। 
इस दौरान जुबैर अली, शिवाशीष तिवारी, जानकी शुक्ला, इमरान अंसारी, प्रभात कटियार, दीपक मिश्रा, महेश चंद्र वर्मा, आलोक रायजादा आदि रहे|