बाइकों की भिंडत में दो की मौत, एक घायल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बाइकों की आमने-सामने की भिंडत में दो युवकों की मौत हो गयी| जिससे कोहराम मच गया| पुलिस नें मौके पर जाकर छानबीन की | मृतकों के परिजनों का रो-रो क्र बुरा हाल हो गया |
थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम मंझा की मडैया निवासी 28 वर्षीय धर्मेन्द्र पुत्र शिव रतन दवा लेकर अमृतपुर अपने घर जा रहे थे| वहीं 22 वर्षीय विकास अपने पिता 50 वर्षीय चंद्रपाल निवासी हुसैनपुर हड़ाई अमृतपुर की तरफ से बाइक से आ रहे थे| थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम मोहद्दीन पुर भट्टे के निकट दोनों की बाइकों की आमने-सामने की भिंडत हो गयी| जिसमे मौके पर धर्मेन्द्र नें दम तोड़ दिया| दूसरी बाइक पर सबार चन्द्रपाल व उनके पुत्र विकास को सीएचसी में भर्ती किया गया| जहाँ से उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| लोहिया अस्पताल में चंद्रपाल को भी मृत घोषित कर दिया गया| मृतक धर्मेंद्र की शादी 18 माह पहले सीता से हुई थी। मां रामप्यारी परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। चंद्रपाल कमालगंज अपनी पुत्री के विवाह के लिये लड़का देखने जा रहे थे| मृत चन्द्रपाल की पत्नी मीना देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| एसआई जितेंद्र चौधरी ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल शुरू की है| थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश ने बताया कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा|