लोक अदालत में 16,4674 मामलों का निस्तारण

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शनिवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशा पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नें लोक अदालत का आयोजन किया गया| जिसमे
लोक अदालत का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने डीएम संजय कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा नें सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया| लोक अदालत सुबह 10:30 से शुरू होकर शाम तक चली| लोक अदालत में जनपद के विभिन्न बैंक, विद्युत विभाग, नगर पालिका परिषद एवं अन्य प्रशासनिक विभागों द्वारा अपने-अपने स्टाल लगाकर सम्बन्धित पक्षकारों के समक्ष उनकी सहमति के आधार पर सुलह-सन्धि कराते हुए मामलों का निस्तारण किया गया। 539 बैंक वसूली से सम्बन्धित मामलों को निस्तारित कर 41,505248 रुपये की वसूली धनराशि बैंकों द्वारा प्राप्त की गयी| 54690 विद्युत बिल सम्बन्धी मामलों का निस्तारण किया गया। प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय आलोक कुमार पाराशर एवं शैली राय, अपर प्रधान न्यायाधीश द्वारा कुल 39 पारिवारिक/वैवाहिक वादों का निस्तारण किया| गया पीठासीन अधिकारी मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर अधिनियम बृजेन्द्र कुमार त्यागी द्वारा 110 वादों का निस्तारण कर 12927500/- धनराशि प्राप्त करायी गयी।
राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद के विभिन्न न्यायालयों/विभागों/कार्यालयों द्वारा अलग-अलग मामले चिन्हित कर निस्तारित किये गये कुल लम्बित 5737 मामलों में से 2951 तथा प्री-लिटिगेशन के 166639 मामलों में से 161723 मामले विस्तारित किये गये हैं। इस प्रकार कुल 172376 मामलों में से 164674 मामलों का निस्तारण कर कुल 87252810 रुपया धनराशि जमा करायी गयी। सभी विभागों एवं अधिकारियों के सहयोग से लक्ष्य से अधिक मुकदमों का निस्तारण किया गया है।
आलोक कुमार पाराशर, प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय, विष्णु चन्द्र वैश्य, अपर जिला जज प्रथम, महेन्द्र सिंह, एस०सी०/एस०टी० एक्ट/विशेष न्यायाधीश / नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, कृष्ण कुमार विशेष नयायाधीश द.प्र.क्षे., नरेन्द्र प्रकाश अपर जिला जज त्वरित न्यायालय, प्रेम शंकर, विशेष न्यायाधीश पाक्सो, शैली रॉय, अपर प्रधान न्यायाधीश, प्रवीन कुमार त्यागी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, शिवम कुमार, सचिव, जिला विधिक प्राधिकरण आदि रहे|