शमसाबाद को तहसील बनाने की मांग

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी नें शमसाबाद को तहसील बनानें की मांग की है| इसके लिए जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया|
निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष नें दिये गये ज्ञापन में कहा है कि शमसाबाद जनपद फर्रुखाबाद का प्राचीनतम व ऐतिहासिक कस्बा है| पूर्व में यहाँ तहसील भी रह चुकी है| वर्तमान में यह कायमगंज की तहसील के क्षेत्र में आ रहा है| शमसाबाद के दर्जनों गाँव तहसील मुख्यालय से काफी दूर हैं| जिस कारण ग्रामीणों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है| शमसाबाद में कस्बा व ब्लाक मौजूद है| इसके साथ ही कस्बा बड़ी नगर पंचायत भी है| इसके चलते शमसाबाद को तहसील घोषित किया जाए | आपको बताते चले की सपा के निर्वतमान जिलाध्यक्ष नदीम अहमदफारुखी आगामी नगर निकाय चुनाव में शमसाबाद से चुनाव लड़नें की तैयारी भी कर रहे हैं|