कूड़ा डालने के विरोध में पालिकाध्यक्ष का फूंका पुतला

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सड़क पर दूसरे मोहल्लों का कूड़ा डालनें के विरोध में पालिकाध्यक्ष का पूतला फूंक कर प्रदर्शन किया गया|
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी क पूर्व प्रदेश सचिव मोहन सिंह नें अपने समर्थकों के साथ बजरिया ट्रांसफार्मर ने निकट पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल का पुतला फुंककर नारेबाजी की| प्रदर्शनकारियों नें कहा कि दोपहर तक बजरिया तिराहे से कूड़ा नही हटता है| वहीं दूसरे मोहल्लों का कूड़ा भी लाकर यहाँ डाला जाता है| जिससे निकलने में समस्या होती है| बदबू से पूरा मोहल्ला परेशान है| कई बार पालिकाध्यक्ष को जानकारी दी गयी इसके बाद भी कोई कार्यवाही नही हुई|