तीन थानाध्यक्षों की नही चली एंटी राइड गन

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा नें पुलिस लाइन मैदान में पुलिस कर्मियों की फिटनेस को परखा| एसपी की क्लास में पुलिसकर्मी अब्बल नही आये | जिससे एसपी नें नाराजगी जाहिर की| इस दौरान बलवा ड्रिल अभ्यास भी कराया गया|
एसपी नें मैदान में सिपाहियों व थानाध्यक्षों की परेड ली| पुलिस कर्मियों से मैदान चार चक्कर लगवाये गये| इसके साथ ही उन्होंने विभिन्य इकाइयों मेस, यूपी 112, परिवहन शाखा, सीपीसी कैंटीन, कंट्रोल रूम, बैरक, शस्त्रागार व अस्पताल भी देखा| पुलिस कर्मियों नें एसपी को परेड की सलामी दी| इसके बाद मैदान में इनसॉस गन को रखवाया गया। पहले जोनल के दस सिपाहियों को इसे खोलने और बंद करने के लिए बुलाया गया। इसमें एक सिपाही समय से इसको खोल पाया जबकि अन्य सिपाही धीरे धीरे कर खोल और बंद कर पाये। फिर दूसरी टोली बुलायी गयी। इसमें दो सिपाही समय से खोल और बंद कर पाये। आठ सिपाहियों को समय लगा। इसको देखते हुये पुलिस अधीक्षक नाराज हुये। आर्मोरर ने खोलने और बंद करने के तरीके बताये। समय को लेकर भी जानकारी दी। इसक बाद मैदान पर ही थानेदारों से पुलिस अधीक्षक ने एंटी राइड गन चलवाकर देखी। इसमें तीन थानाध्यक्ष एंटी राइड गन नहीं चला पाये। सीओ अरुण कुमार, सीओ रविन्द्र नाथ राय आदि रहे|