Monday, April 7, 2025
spot_img
HomeFARRUKHABAD NEWSफालोअप: एक माह में भी पुलिस की पकड़ से दूर किसान के...

फालोअप: एक माह में भी पुलिस की पकड़ से दूर किसान के हत्यारे

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते लगभग एक माह पूर्व किसान की हत्या कर दी गयी थी| लेकिन पुलिस अभी तक किसान के हत्यारों के हत्यारों को गिरफ्तार नही किया है| अभी तक घटना का खुलासा ना होनें से पुलिस की साख पर सबाल भी खड़े हो रहे हैं|
दरअसल बीते 27 सितंबर को कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम बुढनामऊ निवासी 50 वर्षीय किसान राजकुमार की नलकूप पर सोनें के दौरान किसी वजनदार वस्तु से सिर पर हमला करके कर दी गयी थी| मृतक के भाई अनिल नें अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था| पुलिस नें मृतक के परिजनों से पूंछतांछ की थी| लेकिन कोई भी परिणाम नही निकला| अभी तक की जाँच में पुलिस को कोई खास सुराग नही लगा है| जिससे ककी हत्यारोपी तक पंहुचा जा सके| अभी तक यह भी जानकारी ही हुई है कि हत्यारे एक थे या दो| फिलहाल किसान की हत्या पुलिस के लिये बबाले जान बनी है| सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस छानबीन कर रही है| कई टीमें इस कार्य में लगायी गयीं है| जल्द किसान की हत्या का खुलासा करनें का प्रयास किया जा रहा है|

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments