‘डोली भूमि गिरत दसकंधर, छुभित सिंधु सरि दिग्गज भूधर’

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) एक बार फिर असत्य पर सत्य की जीत हुई। विजयदशमी के पावन पर्व पर बुराई के प्रतीक लंकापति दशानन रावण का पुतला दहन किया गया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के धनुष से निकला अग्नि बाण जैसे ही असत्य और अधर्म के प्रतीक रावण की नाभि पर लगा, वैसे ही वह जमीन पर गिर गया। धूं-धूं कर अहकार रूपी रावण का पुतला जलते ही रामलीला मंच देख रहे लोगों ने एक दूसरे को विजय पर्व की बधाई दी।
थाना क्षेत्र गांव अलीगढ़ में रामलीला का कार्यक्रम आयोजित किया गया| जिसमे श्रीराम के साथ लंकेश का भीषण युद्ध हुआ| अंत में विभिषण के कहने पर भगवान श्रीराम नें रावन की नाभि में तीर मारकर कर उसे धराशाही कर दिया| रावण की मौत के बाद जय श्रीराम के जयकारे लगे| सुरक्षा के तौर पर देखते हुए रावण के निकट ही भीड़ को नहीं जाने दिया गया इस दौरान शांति पूर्वक रावण दहन किया गया| सीओ अमृतपुर रवींद्रनाथ राय, प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी मंजरी राव, थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश पुलिस बल के साथ, जिला पंचायत सदस्य श्यामसुंदर अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, संरक्षक ब्लाक प्रमुख पल्लव सोमवंशी, संदीप शाक्य, सुरेंद्र सिंह, रामेश्वर दयाल, कोषाध्यक्ष पूरनलाल, सदस्य रवि कुमार कोषाध्यक्ष पिंकू दुबे आदि रहे|