फांसी के फंदे पर झूलता मिला किसान का शव, हत्या का आरोप

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) बीती रात खेत में सिंचाई करनें गये किसान का शव फांसी पर झूलता मिला| मृतक की पत्नी नें हत्या का आरोप लगाया है| फंदे पर लटके होनें के दौरान किसान के पैर भी जमीन पर छू रहे थे| पुलिस नें छानबीन की| परिजनों में कोहराम मच गया|
थाना नवाबगंज के ग्राम कक्योली निवासी 45 वर्षीय सुघर सिंह किसान थे| वह राजमिस्त्री का भी कार्य कर लेते थे| बीते सोमवार की रात धान के खेत में पानी लगाने के लिए चले गये। वह निर्धारित समय पर लौटकर वापस नही आये। मंगलवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों में गये तो उन्होंने पेड़ पर सुघर सिंह का शव फांसी के फंदे पर लटका देखा। ग्रामीणों नें सुघर के परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर आ गये| परिजनों नें पुलिस को सूचना दी| सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष जेपी शर्मा, फिल्ड यूनिट की टीम मौके पर पंहुची और तफ्तीश की| शव के पैर जमीन में छू रहे थे| मृतक की पत्नी मंथरा देवी नें पति की हत्या कर शवफांसी पर लटका देनें का आरोप लगाया| थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।