20 दिन से गायब युवक का नही लगा सुराग

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीते लगभग तीन सप्ताह पूर्व बहन के घर से निकला युवक अचानक लापता हो गया| युवक का सुराग ना लगनें से परिजनों नें पुलिस को तहरीर दी|
जनपद हरदोई के सवायजपुर हरदोई निवासी 19 वर्षीय मोनू पुत्र हरनाथ बीते 10 सितंबर 2022 को अपनी बहन सोनी पत्नी सोमनाथ कुशवाह निवासी राजेपुर के घर आया था| लापता मोनू के बड़े भाई अमित नें बताया कि बहन सोनी के के घर से मोनू 12 सितंबर को दोपहर 11 बजे घर जानें की कहकर निकला था लेकिन घर नही पंहुचा| बहनोई सोमनाथ बाहर नौकरी करते है| बहन घर पर अकेली रहती है| बीते लगभग 20 दिनों से लापता मोनू का भाई अमित व माँ मुनीशा आदि परिजन मौके पर पंहुचे| अमित नें पुलिस को तहरीर दी| माँ मुनीशा का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने बताया कि अभी मामले में तहरीर उनकी जानकारी में नही है| तहरीर मिलनें पर कार्यवाही की जायेगी|