घर के भीतर मिली वृद्धा की लाश

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) बीते कई दिनों से घर के भीतर से नही निकली वृद्धा की तलाश में जब पुलिस पंहुची तो उसकी लाश पड़ी मिली| पुलिस नें छानबीन की|
थाना क्षेत्र के अमृतपुर निवासी 80 वर्षीय छोटी बिटिया पत्नी छोटे सिंह के दो पुत्र थे| जिसमे एक पुत्र राजपाल की बीते लगभग 16 साल पूर्व हत्या कर दी गयी थी| जबकि दूसरा पुत्र लल्ला सिंह मानसिक रूप से कमजोर है| राजपाल की पत्नी कुंती व 22 वर्षीय पुत्र नीलू छोटी बिटिया से कुछ दूर दूसरे मकान में रहते है| जबकि छोटी बिटिया घर दूसरे घर में अकेले रहती हैं| बीते कई दिनों से छोटी बिटिया बाहर नही निकली| तो जानकारी मिलने पर उनकी पुत्री बिट्टन देवी पत्नी मित्रपाल निवासी दुलारपुर हरदोई मौके पर आ गयी| उसने पुलिस को सूचना दी| सूचना मिलने पर हल्का इंचार्ज अमित कुमार मौके पर पंहुचे और दरवाजा खोलकर देखा तो भीतर वृद्धा छोटी बिटिया की लाश पड़ी थी| पुलिस नें मौके पर छानबीन की| थानाध्यक्ष संत प्रकाश पटेल नें बताया कि पुलिस नें मौके पर छानबीन की है| शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्यवाही की जायेगी|