विजय दशमी के कार्यक्रम में शामिल होंगे पर्यटन मंत्री

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आगामी विजय दशमी के कार्यक्रम में योगी सरकार के पर्यटन मंत्री ठा. जयवीर सिंह शामिल होंगे| उनका आधिकारिक कार्यक्रम भी आ गया है|
आगामी 4 अक्टूबर को मंत्री ठा. जयवीर सिंह कार द्वारा 11:30 बजे राजपुताना स्कूल के सामने जहानगंज मार्ग पर आयोजित विजय दशमी के कार्यक्रम में भाग लेंगे | जहाँ से वह बढ़पुर विकास नगर स्थित ज्ञानेंद्र सिंह छोटे के आवास पर जायेंगे| जिसके बाद उनका काफिला कायमगंज के लिये रवाना होगा| कायमगंज से वह अपने आवास फिरोजाबाद के लिये रवाना हो जायेंगे|