शारदीय नवरात्र को लेकर सजे बाजार, जमकर हुई खरीदारी

0
142

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शारदीय नवरात्र सोमवार 26 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। नवरात्र को श्रद्घालुओं ने तैयारी शुरू कर दी है। बाजार सज गए है। श्रद्घालु खरीददारी में जुट गए है। मंदिरों को भी सजाया जा रहा है। बाजारों में नारियल, चुनरी के अलावा व्रत में प्रयोग होने वाली सामग्री की बिक्री हो रही है। सोमवार को मां दुर्गा के शक्ति के स्वरूप की स्थापना की जाएगी।
शारदीय नवरात्र की रौनक घरों में ही नहीं, बल्कि मंदिरों और बाजार में भी देखी जा सकती है। नवरात्र की पूजा व व्रत विधि-विधान से करने पर मां दुर्गा प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू होकर 5 अक्टूबर तक चलेगें। मान्यता है कि अगर भक्त संकल्प लेकर नवरात्रि में अखंड ज्योति प्रज्वलित करें और उसे पूरी भावना और मन से जलाए रखे तो देवी प्रसन्न होती हैं और उसकी सभी मनोकामना पूर्ण करती हैं।
नवरात्र के दौरान माता रानी को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालु कलश स्थापना, अंखड ज्योति, माता की चौकी आदि तरह के पूजा अर्चना करते हैं। नवरात्र पर्व को लेकर श्रद्घालुओं में उत्साह है। बाजारों में खरीददारी करने के लिए महिलाएं नजर आयीं। जो विभिन्न प्रकार की पूजा के लिए कलश, नारियल, चुनरी, रोली, पान, घी, धूप बत्ती, अगरबत्ती, लोंग, सुपारी, कपूर सहित पूजा में इस्तेमाल होने वाली सभी सामग्री खरीद रहे है। नौ दिन के व्रत में अन्न से परहेज किया जाता है, इसलिए बाजार में कुट्टू, फल, व्रत के अन्य सामानों की भी दुकानें सज गई है। कोरोना काल के बाद इस बार त्योहार पर बाजारों में भीड़ देखने को मिली है। दुर्गा प्रतिमा की भी खूब खरीददारी हुई|
मन्दिरों में भी की गयी सजावट
नवरात्र को लेकर बढ़पुर के शीतला माता मन्दिर, रेलवे रोड़ पर मठिया देवी मन्दिर, भोलेपुर वैष्णो देवी मन्दिर, मऊदरवाजा की गुरुगाँव देवी मंदिर, फतेहगढ़ के जेएनबी रोड़ गमा देवी आदि मन्दिरों की रंगाई पुताई कराकर रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया|

[adrotate banner="3"]


[adrotate banner="2"]