दिव्यांगो को वितरित किये गये उपकरण

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शनिवार को मूकबधिर संकेत विद्यालय फतेहगढ़ के सभागार में सेवा कार्य के पखवाड़े के तहत दिव्यांगो को उपकरण वितरित किये गये| जिससे उनके चेहरे पर मुस्कराहट नजर आयी|
सांसद मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, दिव्यांग राज सलाहकार बोर्ड के सदस्य अभिषेक त्रिवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ० भूदेव राजपूत व सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया| सांसद ने कहा कि आज का दिन दिव्यांग जनों के लिए कृतिम उपकरण एवं सहायक उपकरणों को उपलब्ध कराया गया और दिव्यांग जनों के रजिस्ट्रेशन भी आज किये गये हैं| दिव्यांग जनों की सेवा करना हम सब का कर्तव्य है| भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा कि आज जिन लोगों को दिव्यांग हम सब कहते हैं उनको पहले कभी विकलांग कहा जाता था लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सपने को साकार करने के लिए आज दिव्यांग जनों को सम्मान से समाज में जीने का अधिकार दिया है| अभिषेक त्रिवेदी ने कहा कि दिव्यांगजनों को प्रथम सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर जो कार्य किया वह सराहनीय और पूजा करने के समान है| पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर भूदेव राजपूत ने भी विचार व्यक्त किये|
आज ट्राई साइकिल वृद्धजनों के लिए छड़ी वैशाखी व्हीलचेयर कान की मशीन आदि का वितरण किया गया दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आशीष दुबे दिव्यांग प्रकोष्ठ के सह जिला संयोजक विनोद वर्मा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री सोहनलाल दिवाकर भाजपा जिला महामंत्री डीएस राठौर सुनील रावत चित्रा अग्निहोत्री डॉक्टर सरस्वती वर्मा अभिषेक बाथम मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह चौहान कमल भारद्वाज अमित पाल अरविंद कटिहार अभिषेक वाजपेयी, शिवम मिश्रा आदि लोग सोशल मीडिया में अपना सहयोग कर रहे थे! कार्यक्रम का संचालन जिला बाल संरक्षण अधिकारी सचिन कुमार ने किया|