बाइक मिस्त्री की हत्या में मुकदमा दर्ज

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या किये जानें के मामले में पुलिस नें एफआईआर पंजीकृत कर ली है| पुलिस अब तफ्तीश में जुटी है| लेकिन 24 घंटे गुजर जानें के बाद भी पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नही पंहुची|
शहर कोतवाली के ग्राम उस्मान नगला निवासी उस्मान नगला निवासी 50 वर्षीय विनोद राजपूत बा इक मिस्त्री की इटावा-बरेली हाई-वे पर सेंट्रल जेल चौराहे के निकट बाइक रिपेयरिंग की दुकान थी| वह दुकान से घर लौट रहा था| उसी दौरान गाँव के निकट ही वह लहुलुहान हालत में विनोद पड़ा मिला| परिजन उसे लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे जहाँ बीती रात उसे मृत घोषित कर दिया गया| मृतक बाइक मिस्त्री की पत्नी ललिता ने पुलिस को तहरीर दी | पुलिस नें एफआईआर पंजीकृत कर शव का पोस्टमार्टम भी कराया| लेकिन घटना के 24 घंटे गुजर जानें के बाद भी पुलिस अभीतक किसी नतीजे पर नही पंहुची| शहर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला नें बताया कि जाँच की जा रही है| जल्द खुलासा किया जायेगा |