12 से 17 सितंबर तक बंद रहेगी ईंटों की बिक्री

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अखिल भारतीय ईट भट्टा निर्माता संघ दिल्ली व उत्तर-प्रदेश ईट निर्माता समिति लखनऊ के आवाहन पर 12 से 17 सितंबर तक ईंट भट्टों की हड़ताल रहेगी| इस दौरान ईंटो की बिक्री नही होगी|
शहर के नेहरु रोड़ स्थित भट्टा संघ कोषाध्यक्ष नारायण प्रसाद अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर पदाधिकारियों नें भट्टों की 5 दिवसीय हड़ताल की जानकारी दी गयी| संघ के अध्यक्ष कृष्ण दत्त द्विवेदी नें बताया कि जिले में कोई भी भट्टा स्वामी बंद के दिनों में ईटों की बिक्री नही करेगा| सरकार 1 अप्रैल से जीएसटी काउंसलिंग की सलाह पर टैक्स 1 प्रतिशत से बढाकर 6 प्रतिशत कर दिया है| जो 6 गुना बढ़ा है| इसके साथ ही मिट्टी की ढुलाई व खनन जेसीबी से नही करने दिया जा रहा है| भट्टा कारोबारियों के मिट्टी से भरे डम्पर व ट्राली आये दिन सीज कर दिये जाते है| इसके साथ ही ईंट बनाने में पलोथन (बलुई मिट्टी) पार 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लिया जाता है| इसके बाद भी प्रशासन अबैध खनन में उनके ट्रैक्टर रोक लेता है| यह प्रशासन का उत्पीड़न है| जो कोयला 800 रूपये से 1000 रूपये टन मिलता था पिछले साल से 24000 रूपये टन तक क्रय करना पड़ा है| भट्टा मालिकों की लागत काफी बढ़ गयी है| जिससे लोगों को कम मूल्य पर ईंट उपलब्ध करायी जा सके|
अक्टूबर के बाद से उत्पादन करेंगे बंद
अध्यक्ष कृष्ण दत्त नें बताया कि ईंट निर्माता संघ नें तय किया है कि अक्टूबर के बाद उत्पादन नही किया जायेगा| कोई भट्टा मालिक जिला परिषद व विनियमन शुल्क जमा नही करेगा| जिले में करीब 135 भट्टे है| जिसमे लाखों मजदूरों को रोजगार मिलता है| प्रशासन द्वारा जीएसटी में बेतहाशा वृद्धि के कारण संघ हड़ताल को विवश है| इस दौरान महेंद्र कटियार, जगमोहन सिंह, राकेश दीक्षित आदि भट्टा स्वामी रहे|