अतिक्रमण अभियान के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)व्यापार मंडल सामने नही आया तो नेहरु रोड़ के दुकानदारों नें खुद ही मोर्चा खोल दिया| व्यापारियों नें चौक पर घरना प्रदर्शन कर नगर मजिस्ट्रेट के खिलाफ नारेबाजी भी की| बाद में अधिकारियों मे समझानें पर प्रदर्शनकारी हटे और जिलाधिकारी से भेट कर अतिक्रमण हटाओ अभियान में व्यापारी हित को ध्यान में रखनें की मांग की|
अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में व्यापारी चौक बाजार पंहुचे और उन्होंने जाम लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया| कुछ ही देर में ठीक-ठाक भीड़ एकत्रित हो गयी| भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी भी आ गये| उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव व पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल पर जुबानी हमला बोला| उन्होंने आरोप लगाया शव चेयरमैंन के इशारे पर ही चल रहा है| भाजपा नेता शिवांग रस्तोगी नें कुछ लोगों नें खरी-खरी सुना दी| व्यापारियों नें कहा कि जब रेलवे रोड़ टूट रहा था तब क्यों नही दिखायी दिये| भाजपा के जनप्रतिनिधि व्यापारियों के साथ क्यों नही दिखे| सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव के साथ सीओ सिटी प्रदीप कुमार, शहर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला आदि मौके पर आ गये| सीओ व सिटी मजिस्ट्रेट की लक्ष्मण सिंह व व्यापारियों से तीखी नोकझोंक हुई| लगभग चार घंटे के धरना प्रदर्शन के बाद अधिकारियों के कहने पर सड़क पर बैठे व लेटे व्यापारी उठ गये|
व्यापारियों नें डीएम से की वार्ता
अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह के साथ लगभग 40 व्यापारी डीएम आवास पर पंहुचे| जहाँ डीएम से सौरभ शुक्ला, लक्ष्मण सिंह, अनुपम रस्तोगी व पंकज अरोड़ा सहित पांच लोगों नें अपनी बात रखी| लक्ष्मण सिंह नें कहा कि पहले रेलवे रोड़ को माडल रोड़ बनाया जाये इसके बाद ही दूसरी जगह पर जेसीबी चले| सभी नें डीएम के सामनें मांग रखी की कल से बुलडोजर नही चलाया जाये| रेलवे रोड़ की नाली मानक के अनिरूप नही बन रही| लक्ष्मण सिंह नें बताया कि डीएम नें उनकी मांगों पर सहमति दी है| यदि कार्यवाही नही होती है तो अनिश्चित कालीन हड़ताल की जायेगी|