धूमधाम से गणपति को दी गयी विदाई

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर में गुरूवार को कई स्थानों से गणेश विसर्जन यात्रा निकाली। सभी यात्राओं का गंगा नदी के किनारे भूमि विसर्जन किया गया| यात्राओं के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रहा। श्रद्धालु डीजे की धुन पर थिरकते नजर आये|
शहर के लाल दरवाजे पर नजारा देखने वाला था क्योंकि उधर से गुजरने वाली गणेश प्रतिमा की हर शोभा यात्रा धूमधाम से लालदरवाजा होकर ही गुजरी| जिससे उड़ रहे गुलाल से सड़क सतरंगी हो गयी| जिसमें भक्ति गीतों पर अबीर और गुलाल उड़ा कर युवा खूब झूमे। शाम को भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भगवान गणेश की पूजा सुबह से शुरू हो गई। भगवान के दरबार पुजारी विधि विधान से गणपति की पूजा-अर्चना की। उसके बाद आरती कर उन्हें भोग लगाया। गणेश जी की प्रतिमा के सामने अंतिम दिन हवन कर उन्हें विदाई दी गई। इसके बाद दोपहर में भगवान गणेश की प्रतिमा को वाहन पर रहकर गंगा के घाट पर भू-विसर्जित किया गया | इसके बाद शाम को मंदिर पर ही भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें कसबे और आसपास के गांवों के लोगों के अलावा राहगीरों व यात्रियों ने प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम तक भंडारा चलता रहा। जिसमें इस दौरान सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था रही| तलैया फजल इमाम से भी शोभा यात्रा निकाली गयी|