थानें के भीतर भाकियू ने किया धरना प्रदर्शन

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) पूर्व प्रधान के पिता के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा अभद्रता करनें का आरोप लगा है| जिसके विरोध में भाकियू नें थानें का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया| अधिकारियों द्वारा कार्यवाही का भरोसा देनें पर धरना समाप्त हुआ |
दरअसल आशा की मडैया में मछली का ठेका छिबरामऊ की एक के ठेकेदार रोहित के पास था| जो 31 अगस्त को समाप्त हो गया| सोमवार को शाम थाना राजेपुर में भाकियू के मंडल अध्यक्ष प्रभाकान्त मिश्रा के साथ पूर्व प्रधान रामबरन मौके पर पंहुचे और पदाधिकारियों के साथ थानें के भीतर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया| मंडल अध्यक्ष नें आरोप लगाया कि ठेका खत्म होंने के बाद पूर्व प्रधान के खेतों में गड्डे खोदे गये| जब उनके पिता चद्रपाल नें इसका विरोध किया तो ठेकेदार के इशारे पर एक तहरीर पूर्व प्रधान के पिता चंद्रपाल के खिलाफ दे दी गयी| थाने से दो पुलिस कर्मी पूर्व प्रधान के घर पंहुचे और उनके वृद्ध पिता चंद्रपाल से अभद्र भाषा का प्रयोग किया| भाकियू नें दोनों पुलिस कर्मियों को हटानें की मांग की| थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश मौके पर आ गये| उन्होंने सीओ रविंद्र नाथ राय को मामले से अवगत कराया| जिसके बाद सीओ ने भाकियू नेताओ को जामपुर बुलाकर कार्यवाही का भरोसा दिया| मंडल उपाध्यक्ष नें बताया कि पुलिस अधिकारियों नें 24 घंटे के भीतर दोनों पुलिस कर्मियों को हटानें का भरोसा दिया है| जबकि सीओ रविन्द्र नाथ राय इस मामले पर चुप्पी साध गये|