सराफा दुकान से 9 लाख की चोरी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीती रात गैस कटर से दुकान के पीछे से काटकर चोर लगभग 9 लाख रूपये कीमत के जेबरात चोरी कर ले गये| घटना की जानकारी होनें पर पुलिस नें मौके पर जाकर छानबीन की|
शहर कोतवाली के कादरी गेट निवासी हिमांशु मिश्रा पुत्र बृजेश मिश्रा की राजेपुर कस्बे में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के निकट सराफा की दुकान है| बीती बुधवार की शाम बृजेश 7 बजे दुकान बंद कर घर चले गये थे| गुरूवार को 11 बजे जब बृजेश दुकान खोलनें पंहुचे तो चोरी का पता चला| चोरों नें उनकी अलमारी को गैस कटर से काटा| बृजेश नें बताया कि चोर 110 ग्राम सोना 6 किलो चांदी चोरी कर ले गये| वह दुकान में पीछे का गेट काटकर दाखिल हुए और लगभग 9 लाख रूपये के जेबरात साफ जार ले गये| चोर गैस सिलेंडर मौके पर ही छोड़कर चले गये| थानाध्यक्ष दिनेश गौतम नें छानबीन की| उन्होंने बताया जाँच की जा रही है| घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है|