शराब के नशे में पूर्व प्रधान ने करा लिया बैनामा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) ग्रामीण नें शराब के नशे में पूर्व प्रधान द्वारा उसकी जमीन का बैनामा करा लेनें का आरोप लगाया है| ग्रामीण नें तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी है|
थानाक्षेत्र एक ग्राम अलीगढ़ के पूर्व प्रधान फेरु सिंह पर ग्रामीण मुकुट सिंह ने आरोप लगाया की पूर्व प्रधान नें उसे शराब के नशे में ले जाकर 4 बीघा भूमि का बैनामा करा लिया | इसके बाद जान से मारनें की धमकी देकर तहसील से उसे भगा दिया| पूर्व प्रधान नें बिक्री के रूपये भी नही दिये| पीड़ित नें थानें में आकर तहरीर दी| थानाध्यक्ष दिनेश गौतम नें बताया कि उन्ह्र अभी तहरीर नही मिली है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|