सदस्यता अभियान के सहारे साइकिल में हवा भर रही सपा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) संगठन को गांव और बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसके लिए युद्धस्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। सभी सक्रिय सदस्यों को उनके बूथों पर सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक पार्टी की नीतियां पहुंच सके। जनपद के शहर और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भी सदस्यता अभियान तेजी के साथ चल रहा है। विधानसभा क्षेत्रों में सदस्य बनाने के लिए पदाधिकारी पूरी ताकत से साइकिल की रफ्तार बढानें के प्रयास में हैं| पार्टी महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और किसानों की परेशानियों को लेकर चर्चा कर रहें है|
शनिवार को सपा नेताओं नें समाजवादी सदस्यता अभियान कैंप निवर्तमान राष्ट्रिय सचिव मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड सरदार तोषित प्रीत सिंह के आवास लाल दरवाजे पर लगाया| जिसमे 107 लोगो को सदस्यता अभियान के प्रभारी चंद्रपाल सिंह यादव, सदस्यता प्रभारी डा० नवल किशोर शाक्य समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी गयी| शशांक सक्सेना निवर्तमान जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, जितेंद्र यादव सिरौली, मीडिया प्रभारी इलियास मंसूरी, मतीन खान, ओम प्रकाश शर्मा आदि रहे |