उपचुनाव में संदीप 25 मतों से ग्राम पंचायत सदस्य

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) शुक्रवार को विकास खंड कार्यालय में ग्राम रतनपुर के ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिये मतगणना करायी गयी| जिसमे संदीप सक्सेना विजयी घोषित किये गये|
व्लाक कार्यालय में मतगणना होनी थी| सुबह आठ बजे से मतगणना होनी थी| लेकिन प्रत्याशी कमलादेवी के लगभग डेढ़ घंटे देरी से आनें पर लगभग 9:30 बजे मतगणना शुरू हो सकी| मतगणना के दौरान एक पूर्व प्रधान व प्रधान पति व्लाक कार्यालय के पीछे बैठे थे| पुलिस को जब यह जानकारी हुई तो पुलिस नें उन्हें खदेड़ दिया| विगत दिन बताया गया था कि 121 मत थे जिसमे केबल 97 मत पड़े थे| लेकिन शुक्रवार को जब पेटी खोलकर मतगणना करायी गयी तो कुल 106 मत निकले| लेकिन अतिरिक्त मतों को जोड़ा नही गया| अतिरिक्त मत कहा से आये यह जबाब जिम्मेदार नही दे सके| कुल मिलाकर 97 मतों में संदीप सक्सेना को 60 मत मिले, जबकि कमला देवी को कुल 35 मत मिले| दो मत निरस्त कर दिये गये| इस प्रकार कुल 25 मतों से संदीप नें जीत हासिल की| आरओ देवेश कुमार, एआरओ अमित कुमार ने सन्दीप को प्रमाण पत्र दिया| वहीं 9 मत पेटिका में ज्यादा निकले जो चर्चा का विषय बना रहा| उप जिलाधिकारी अमृतपुर गौरव शुक्ला, तहसीलदार संतोष कुशवाहा, थानाध्यक्ष राजेपुर दिनेश कुमार गौतम, थानाध्यक्ष अमृतपुर अनिल कुमार चौबे आदि रहे|