चारों मृतकों के घरों में मची चीत्कार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीते शुक्रवार को कार द्वारा आठ कावरिया कार से हरिद्वार जल लेने गए थे। बिजनौर में रोड़बेज की टक्कर से चार की मौत हो गयी| जबकि चार कावरिया घायल हो गये| चारों मृतकों के घरों पर खबर आते ही चीत्कार मच गयी| परिजन मौके पर रवाना हो गये| उनके घरों में मातम पसर गया|
दरअसल कस्बा राजेपुर के आठ जिसमे 25 वर्षीय अशोक पुत्र मदन पाल,18 वर्षीय मनजीत पुत्र रमेश,18 वर्षीय सच्चिदानंद पुत्र महेश्वर सिंह, 25 वर्षीय धर्मेन्द्र यादव पुत्र नेत्रपाल के साथ ही इसी गाँव के सुमित, रोहित, अमित आदि गये थे| बिजनौर जिले में नजीवाबाद-हरिद्वार मार्ग पर रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी। जिसमे हादसे में अशोक, मनजीत, सच्चिदानंद, धर्मेन्द्र यादव की मौत हो गयी| जबकि उसके अन्य साथी घायल हो गये| चारों की मौत की खबर जब घर आयी तो परिजनों में मोहराम मच गया| मृतक मनजीत की कस्बे में किताबों की दुकान है| उसकी माँ विमला देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| अशोक की माँ मुन्नी देवी व पत्नी वन्दना, धर्मेन्द्र की माँ सुरादेवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।