जरदोजी कारीगर के घर से लाखों के नकदी-जेबरात साफ

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीती रात चोरों नें जरदोजी कारीगर के घर से लाखों की नकदी और जेबरात साफ कर दिये | सुबह जब जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गयी| सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर आकर छानबीन की| सीसीटीवी के एक संदिग्ध नजर आया है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के असगर रोड़ निवासी इरशाद पुत्र ईशाक जरदोजी कारीगर है| बीती रात वह अपनी पत्नी रुखसाना व परिवार के साथ छत पर सोने चले गये| जब वह सुबह 6 बजे नीचे आया तो देखा की कमरा खुला पड़ा है और कमरें में रखे बक्से भी टूटे पड़ें है| जिस पर इरशाद ने पुलिस को सूचना दी| सूचना मिलने पर सीओ सिटी प्रदीप सिंह, अपराध निरीक्षक एके सिंह व फिल्ड यूनिट की टीम मौके पर पंहुची और छानबीन की| जरदोजी कारीगर नें बताया कि चोर लगभग ढाई लाख की नकदी व एक लाख के जेबरात चोरी कर ले गये| पुलिस नें पास के ही एक घर में में लगे सीसीटीवी देखा| जिसमे रात 2:15 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति झोला लेकर जाता दिखा| पुलिस मामले की छानबीन कर रही है| सीओ सिटी प्रदीप सिंह नें बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा|