कोटेदार व प्रधान पक्ष में विवाद, फायरिंग, असलहा व खोखे बरामद

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) जिलाधिकारी के निर्देश पर कोटा वितरण में धांधली की शिकायत की जाँच करनें पूर्ति निरीक्षक गयीं थी| वह दोनों पक्षों के वयान दर्ज कर रही थी की उसी दौरान प्रधान पति और कोटेदार समर्थकों में विवाद हो गया| जिस पर जमकर हंगामा भी हुआ| प्रधान पति ने फायरिंग कर दी| पुलिस नें प्रधान पति और उसकी राइफल को हिरासत में ले लिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हरौर की राशन दुकान सपा के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव के पुत्र उमेन्द्र यादव के पास है| विगत दिनों प्रधान पति आनंद विक्रम सिंह उर्फ बिट्टू परमार के समर्थकों नें जिलाधिकारी से शिकायत कर कहा था कि कोटेदार दो महीनें से राशन वितरण नही कर रहा है| डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को पूर्ति निरीक्षक नेहा गुप्ता कुम्हरौर के मजरा रम्पुरा पंहुची और प्राथमिक विद्यालय में दोनों पक्ष के लोगों को बुलाकर वयान दर्ज करनें लगीं| उसी दौरान कोटेदार उमेन्द्र यादव के समर्थकों को विद्यालय के पास ही प्रधान पति बिट्टू परमार से विवाद हो गया| विवाद के दौरान भीड़ एकत्रित हो गयी| तभी मौके पर कई राउंड फायर हुए| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची पुलिस ने आनन्द विक्रम की राइफल व कार कब्जे में लेकर आनदं विक्रम व भाजपा के बूथ अध्यक्ष सहित लगभग पांच लोगों को हिरासत में ले लिया| एसडीएम गौरव शुक्ला, सीओ सिटी प्रदीप सिंह व थानाध्यक्ष अनिल कुमार चौबे भी मौके पर आ गये| पुलिस को मौके पर तीन कारतूस भी मिले| सूचना मिलने पर प्रधान पति के आनन्द विक्रम परमार के समर्थन में प्रधान पति सुधीर गुप्ता, प्रधान पति राकेश, प्रधान संजू तिवारी आदि आ गये| उन्होंने सीओ सिटी से वार्ता की| पूर्ति निरीक्षक नेहा गुप्ता को थानें पंहुच गयीं| पुलिस हिरासत में प्रधान पति आनदं विक्रम नें बताया कि पहले दूसरी तरफ से फायर हुए उसके बाद उन्होंने बचाव में फायरिंग की| कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी ने बताया कि यदि दबाब में कोटेदार पर कोई कार्यवाही होती है तो पूरे जिले का वितरण बंद कराया जायेगा| पूर्ति निरीक्षक ने पुलिस को तहरीर दी| मौके पर मौजूद सीओ सिटी प्रदीप सिंह नें बताया कि अभी जाँच की जा रही है| कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|