शिलान्यास पट से टकराकर बाइक सवार की मौत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) बाजार करने जा रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर मनरेगा के लगे शिलान्यास पट में टकरा गयी| जिससे बाइक सबार नें मौके पर ही दम तोड़ दिया| घटना के एक घंटे बाद पंहुची पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम मुजाहिदपुर निवासी 26 वर्षीय रामवीर पुत्र रामपाल फर्रुखाबाद जा था| थाना क्षेत्र के ग्राम बकसुरी के निकट मनरेगा का शिलान्यास पट लगा है| जिसमें रामवीर की बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गयी| जिससे रामवीर की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी| ग्रामीणों नें पुलिस को सूचना दी| घटना स्थल थाना मऊदरवाजा और शमसाबाद का होनें के चलते मऊदरवाजा थाना पुलिस मौके से वापस भी आ गयी| जिससे शव तकरीबन एक घंटे सीमा विवाद के चलते सड़क पर लहुलुहान पड़ा था| मृतक की मां नीलम देवी व पत्नी मीना का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| एक घंटे बाद थानाध्यक्ष मनोज भाटी फोर्स के साथ मौके पर आ गये और उन्होंने छानबीन के बाद शव का पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया| थानाध्यक्ष मनोज भाटी ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है| छानबीन की जा रही है|