कांग्रेस ने ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ किया प्रदर्शन

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में सोमवार को जिले में विधान सभा स्तर पर कांग्रेस नें प्रदर्शन किया । कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ता ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं नें योजना वापस करनें की मांग रखी|
फतेहगढ़ के भोलेपुर नगला दीना स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस प्रदेश  सचिव कौशलेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष मनोज गंगवार, पूर्व जिलाध्यक्ष म्रत्युजय शर्मा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी,पुन्नी शुक्ला, पूर्व नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन आदि एकत्रित हुए| उनका भीम राव अम्बेडकर प्रतिमा तक जानें का कार्यक्रम था| लेकिन भारी मात्रा में पुलिस बल मौके पर आ गया| जिसके बाद शुभम तिवारी व कौशलेन्द्र यादव की नोकझोंक भी पुलिस कर्मियों से हुई| लेकिन पुलिस ने उन्हें पदयात्रा निकालनें की अनुमति नही दी| वहीं अमृतपुर तहसील पर व्लाक राजेपुर अध्यक्ष सुखपाल सिंह कुशवाह के नेतृत्व में जाकर अग्निपथ योजना के विरोध में ज्ञापन उपजिलाधिकारी पदम् सिंह को दिया| तहसील गेट पर पुलिस बल तैंनात रहा| गिरीश चन्द्र अग्निहोत्री, अरविन्द अग्निहोत्री, ललित कुमार, अभय प्रताप आदि रहे|
मोहम्मदाबाद में पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी भोजपुर अर्चना राठौर नें अपने समर्थकों के साथ ग्राम मौधा में ही बीडीओ मोहम्मदाबाद कौशल कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा| इस दौरान व्लाक अध्यक्ष पियूष राठौर, पूर्व व्लाक अध्यक्ष सुनील सिंह परिहार, पूर्व जिला सचिव योगेश तोमर आदि रहे|