घर में सो रही छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) घर में सो रही छात्रा को दबोच कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया| पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के एक गाँव निवासी 16 वर्षीय छात्रा की माँ नें मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे कहा कि उसकी पुत्री को स्कूल आते-जाते रामपुर ढपरपुर निवासी युवक रंजीत पुत्र रामनाथ राजपूत उसका पीछा करता है| पुत्री पर छीटाकसी करता है| पुत्री नें इसकी जानकारी माँ को दी| बीती 22 जून की रात पुत्री घर के बरामदें में लेटी थी| करीब 10 बजे रात्रि को रंजीत बरामदे में आ गया और उसने पुत्री को बुरी नियत से दबोच लिया और छेड़छाड़ करनें लगा| बेटी के चीखने पर परिजन एकत्रित हुए तो आरोपित छोड़ कर भाग गया| जाँच दारोगा संजय कुमार राय को दी गयी है|