युवक को शराब में जहर देकर मारनें का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) मंगलवार को दोस्तों के साथ दावत खानें गये युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी| परिजनों नें हत्या का आरोप लगाया| पुलिस छानबीन कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम मिलकिया (पहाड़पुर) निवासी 35 वर्षीय दान सिंह पुत्र लालाराम बीती रात पड़ोसी गाँव में दावत खानें अपने दोस्तों के साथ गया था| इसके बाद वह घर लौट आया| कुछ देर बाद ही उसकी अचानक मौत संदिग्ध हालत में मौत हो गयी| जिससे परिजनों में कोहराम मच गया| सूचना उसकी सूचना पुलिस को दी गयी| जिसके बाद सीओ राजवीर सिंह गौर, थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश, फिल्ड यूनिट मौके पर पंहुची और छानबीन की| परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया| मृतक दान सिंह के भाई सोवरन सिंह ने थाना पुलिस को तहरीर दी| उसने गाँव के ही आत्माराम, चोखेलाल, सखन, लालसहाय व देवेन्द्र सिंह अपने साथ ले गये और उसे शराब मे मिलाकर जहर पिला दिया जिससे वह बेहोश हो गया| उसके बाद आरोपित उसी समय दान सिंह को घर फेंक गये| जिसके बाद उसकी मौत हो गयी| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश नें बताया की तहरीर मिली है| शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है| जाँच की जा रही है|