जनपद भर में बही योग की बयार, जगह-जगह कराया योगाभ्यास

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)  विश्व योग दिवस पर मंगलवार के दिन पूरा जिला योगमय हो गया। बच्चे और जवान ही नहीं बुजुर्गों ने भी योगाभ्यास कर योग के महत्व को परिभाषित किया। राज्य मंत्री सतीश चन्द्र वर्मा ने प्रशासन की ओर से ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में योग किया। इसके अलावा सरकारी व गैरसरकारी संस्थाओं, स्कूलों व कॉलेजों में भी योग किया गया।
राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद विभाग सतीश चन्द्र शर्मा  के साथ ही सांसद मुकेश राजपूत, जिलाधिकारी संजय सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, सुशील शाक्य के साथ योगाभ्यास किया| मंत्री ने कहा कि योग हमारी दैनिक दिनचर्या से जुड़ा है| बिना योग के हम अपने जीवन की कल्पना नही कर सकते| आज योग देश के कोनें कोनें में किया जा रहा है| लोग अब योग के प्रति जागरूक हुए हैं| योग के माध्यम से हम अपनी शारीरिक क्षमता को विकसित कर सकते है| सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि हम सभी को प्रतिदिन योग करनें की जरूरत है| इस दौरान पीएम की अध्यक्षता में कर्नाटका में आयोजित कार्यक्रम को लाइव् दिखाया गया| संचालन सुरेन्द्र पाण्डेय ने किया| जिला जज, मुख्य विकास अधिकारी एम अरुन्मोली,अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति, बीजेपी जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद रहे| संचालन सुरेन्द्र पाण्डेय ने किया|
जिला जेल व सेंट्रल जेल पर कराया गया योग 
सेंट्रल जेल में वरिष्ठ जेल अधीक्षक प्रमोद शुक्ला के साथ ही योग शिक्षक राम कृपाल मिश्रा, कारापाल बद्री प्रसाद, उप कारापाल शेषनाथ यादव, ओम प्रकाश आर्या आदि ने बंदियों को योग कराया| जिला जेल में अधीक्षक भीम सेन मुकुंद व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अचल प्रताप सिंह नें सयुक्त रूप से माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया| योग शिक्षक अमित सक्सेना द्वारा लगभग 500 बंदियों के साथ ही जेल कर्मचारियों व अधिकारियों ने भी योग किया| इस दौरान जेलर अखिलेश कुमार, उप कारापाल अखिलेश मिश्रा, शैलेश सोनकर नें भी योगाभ्यास किया|
दिव्यांगो नें भी करा योग
आवास विकास के रिप्स दिव्यांग कल्याण समिति संस्था के द्वारा दिव्यागों को भी योग कराया गया| संस्था के अध्यक्ष धीरेन्द्र फौजी ने सुबह योग कराया और उसके फायदे भी बताये| इस दौरान प्रबन्धक सरोज राठौर, वेदपाल, सुरेश, आशाराम, उमा दुबे आदि रहे|
सीपी स्कूल में बच्चो ने किया योग
सीपी इन्टरनेशनल स्कूल में भी योगाभ्यास बच्चों को कराया गया| प्रबंधिका मंजू राजे ने कहा की योग से शारीरक क्षमता के साथ हीबौद्धिक क्षमता का भी विकास होता है| शिक्षक रामकृपाल मिश्र नें विभिन्य आसन कराये| प्रधानाचार्य डॉ० अनुपमा श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी श्रवण कुमार आदि रहे|
भाजपा नेताओं नें किया योगाभ्यास
शहर के बीजेपी शक्तिकेंद्र टाउन हाल पर भाजपा नगर पश्चिम मंडल को जिला महामंत्री डीएस राठौर ने योग कराया| नगर अध्यक्ष विकास पाण्डेय, जिला मंत्री अभिषेक वाथम, अनिल श्रीवास्तव, राकेश वाथम, बिल्लू सक्सेना, गौरव शर्मा आदि रहे| वहीं फतेहगढ़ के ग्राम विजाधरपुर में नगर महामंत्री शिवम दुबे नें युवाओं के साथ योग किया| उन्होंने सभी को योग के लाभ से भी अवगत कराया|