मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

ACCIDENT

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) अज्ञात वाहन से कुचलकर घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गयी| शनिवार को शव घर पंहुचने पर कोहराम मच गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम परतापुर कला निवासी 26 वर्षीय नन्हे पुत्र गुरु सहाय बीते 6 जून को अपनी ससुराल सिमरिया जा रहा था| जनपद हरदोई के पाली कन्हारी होटल के निकट नन्हे को किसी अज्ञात वाहन नें कुचल दिया| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था| परिजन उसका उपचार करा रहे थे| 17 जून को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी| 18 जून को परिजन शव लेकर घर पंहुचे तो कोहराम मच गया| मृतक प्रमिला व माँ रामकली का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|