जिला प्रशासन ने मास्टर प्लान का नक्शा किया प्रदर्शित

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो ) शुक्रवार को जिला प्रशासन ने मास्टर प्लान का नक्शा सार्वजनिक कर दिया| अब  अप्पति और सुरक्षा मांगे गये है|
जिला प्रशासन ने महायोजना 2031 का नक्शा जारी कर दिया है| जिसमे संनकेतिका के माध्यम से नक्शा दर्शाया गया है| नक्शे में विद्युत् उपकेंद्र, बस टर्मिनल,ट्रक टर्मिनल, रेलवे भूमि, जोंनल पार्क, पार्क, ग्रीन बेल्ट, स्टेडियम व रिवर फ्रण्ट डवलमेंट आदि को दर्शाया गया है| चौक से रेलवे रोड 13 मीटर, चौक से नाला मछरट्टा 13 मीटर मार्ग, फतेहगढ़ चौराहा से छोटी जेल चौराहे तक 15 मीटर लम्बाई, कादरी गेट से पांचालघाट 45 मीटर चौड़ी,  जिसमें 15 मीटर ग्रीन बेल्ट होगी।  मानचित्र के अनुसार लाल गेट से गुरुगांव देवी मन्दिर तक 13 मीटर इसके बाद कायमगंज तक 15 मीटर सडक़ की लम्बाई रखी गयी है| लाल गेट से फतेहगढ़ चौराहा तक 30 मीटर, फतेहगढ़ चौराहे से डीएम आवास तक 20 मीटर, इसके साथ ही डीएम आवास से छोटी जेल चौराहा तक 25 मीटर, फतेहगढ़ चौराहा छोटी जेल चौराहे तक 15 मीटर लम्बाई दर्शायी गयी है।नेकपुर से पांचालघाट तथा सेंट्रल जेल से नेकपुर (ओवर ब्रिज) 60 मीटर चौड़ा मार्ग रहेगा। कादरी गेट से लकूला मार्ग 30 मीटर होगा| मास्टर प्लान का नक्शा प्रदर्शित होनें के बाद अब एक महीने का समय दिया जायेगा| जिसमे आपत्ति और सुरक्षा मांगे जायेगें| एक महीने के बाद जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक होकर आगे की कार्यवाही पर विचार होगा| फतेहगढ़-पांचालघाट मार्ग 45 मीटर प्रस्तावित है| बेबर रोड़ रेलवे क्रासिंग से पालिका सीमा तक 45 मीटर मीटर है|
कायमगंज मार्ग पर रोशनाबाद तिराहे से लेकर रेलवे लाइन तक व रेलवे लाइन के किनारे किनारे स्टेशन मार्ग तक 30 मीटर चौड़ी सड़क का प्रस्ताव है| बेबर रोड़ पर सेंटर जेल चौराहे से बाईपास जानें वाली सड़क पर ग्राम पपियापुर से बेबर रोड़ तक नया क्षेत्र व्यवसायिक, आवासीय, औद्योगिक व पार्क के रूप में रूप में प्र्स्तावित् किया गया है| ग्राम पपियापुर से बघार नाले तक सड़क के दोनों तरफ 250-250 मीटर चौड़ाई तक स्पेशल इक्नोमिक जोंन प्रस्तावित किया गया है| बेबर रोड़ पर सेंट्रल जेल चौराहे से बघार नाले तक 45 मीटर चौड़ी सड़क लेते हुए सड़क के दोनों तरफ 30 मीटर ग्रीन बेल्ट क्षेत्र प्रस्तावित है| कानपुर रोड़ पर कुटरा के किनारे से गंगा किनारे होते हुए कचेहरी रोड़ पर जिलाधिकारी आवास तक 25 मीटर चौड़ा मार्ग प्रस्तावित किया गया है| बजरिया मुरहास रोड़ पर जसमई दरवाजे से लगभग 400 मीटर दूरी पर अजमतपुर जानें हेतु 24 मीटर चौड़ा मार्ग प्रस्तावित है| ढिलाबल क्रासिंग से बघार तक रेलवे लाइन के दोनों तरफ 30 मीटर चौड़ी ग्रीन बेल्ट प्रस्तावित है| विनिमित क्षेत्र सीमा के तहत एचटीलाइन के नीचे 30 मीटर चौड़ी ग्रीन बेल्ट प्रस्तावित है| कादरी गेट से लकूला 30 मीटर चौड़ामार्ग प्रस्तावित है|  वहीं आईटीआई चौराहे से सेंट्रल जेल चौराहे तक 30 मीटर रोड़ का प्रस्ताव है| जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह नें बताया कि मास्टर प्लान का प्रदर्शन किया गया है| जो भी आपत्ति देगा उसको बुलाकर पुरी बात सुनी जायेगी और उसकी आपत्ति का निस्तारण किया जायेगा|