डीएम कार्यालय में कार्यरत महिला लेखपाल के खाते से 45 हजार पार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) जिलाधिकारी कार्यालय में कार्यरत महिला लेखपाल के खाते से साइबर अपराधियों नें हजारों की नकदी पार कर दी| मामले में पुलिस नें मुकदमा पंजीकृत कर जाँच शुरू कर दी है|
जिलाधिकारी कार्यालय पर महिला लेखपाल नीरजा सम्बद्ध हैं| नीरजा ने डीएम के आदेश पर एफआईआर दर्ज करायी| जिसमे कहा की 5 जून 2022 को उसके फोन पर करीब दो बजे एक फोन आया| उसने किसी एप के माध्यम से फोन हैक कर लिया और 45000 हजार रूपये निकाल लिये| जाँच शहर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला को दी गयी है|