गोली मारनें का आरोपी बीज व्यापारी का पुत्र गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) गंगा नहानें गये युवक के सीने में मामूली विवाद में गोली मार दी गयी थी| पुलिस ने आरोपित बीज व्यापारी के पुत्र को तमंचा सहित गिरफ्तार कर उसका न्यायालय के लिए चालान कर दिया|
थाना मऊदरवाजा के ग्राम माधवपुर निवासी रोहन यादव के भाई सुमित यादव के सीने में गोली मार दी गयी थी| जिसमे रोहन ने शहर कोतवाली में बीज व्यापारी अरविन्द कुशवाह, अशोक उर्फ गुड्डू, आशीष पुत्र सुभाष चन्द्र व गोलू पुत्र अरविन्द निवासी गढू की मडिया व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था| रविवार को पुलिस नें आरोपित गोलू पुत्र अरविन्द कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया| उसके पास से तमंचा भी पुलिस नें बरामद किया है|