गंगा दशहरा नहानें आये युवक की डूबने से मौत

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) गंगा दशहरा पर अपने दोस्तों और परिजनों के साथ गंगा नहानें आये युवक की डूबने से मौत हो गयी| शव लगभग एक घंटे की खोजबीन के बाद मिल सका|
जनपद मैनपुरी के हमीरपुर दन्नाहार निवासी 25 वर्षीय राहुल कुमार पुत्र नरेश चन्द्र अपने परिवार के ही रोहित पुत्र बृजेश, विनोद शर्मा पुत्र देशराज व गोविन्द पुत्र श्रीकृष्ण सहित लगभग 8-10 लोग गंगा दशहरा नहानें आये थे| शहर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट नमामि गंगे घाट पर वह गंगा दशहरा नहाने के दौरान राहुल और उसका परिवार रोहित गंगा में डूब गये| रोहित किसी तरह निकल आया जबकि राहुल की डूबने से मौत हो गयी| कुछ देर बाद पीएसी की वाहिनी पंहुची और तकरीबन एक घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद शव को बरामद कर लिया| मृतका के परिजनों को सूचना दी गयी| मृतक के पत्नी नेहा व 3 वर्षीय पुत्री लवी है|
परिजनों से बिछड़ा मासूम 
गंगा दशहरा नहानें आये परिजनो से एक बालक बिछड़ गया| पुलिस उसे चौकी ले आयी| महिला मानसी पत्नी कृष्ण पाल ने भी अपनी बेटी खो जानें की पुलिस से शिकायत की|