कोर्ट के आदेश पर तीन पर लूट का मुकदमा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) न्यायालय के आदेश पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ ई रिक्शा लूट का मुकदमा पंजीकृत किया गया है| पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है|
थाना नवाबगंज के ग्राम चकरपट्टी निवासी धर्मेन्द्र सिंह  पुत्र राम चन्द्र ने न्यायालय के आदेश पर एफआईआर दर्ज करायी| जिसमे कहा कि उसने एक ई रिक्शा लोन लेकर खरीदा था| 19 अक्टूबर 2021 को अपना रिक्शा लेकर वह रोडबेज बस अड्डे के पास दोपहर 2 बजे खड़ा था| उसी समय तीन अज्ञात युवक आये और उन्होंने निविया चौराहे जानें की बात की| जब उनसे  कहा कि उसे पता नही की निविया चौराहा कहा हैं तो उन्होंने कहा की पांचाल घाट से तीन किलोमीटर पड़ेगा वह तीनों को जमापुर चौराहे पर छोड़ दे| 200 रूपये किराए के तय हुए| जब पांचाल घाट निकला और जमापुर के थोड़ा पहले उन्होंने सूनसान जगह देखकर उन्होंने पेशाब के लिए रिक्शा रोंकने के लिए कहा| जैसे ही रिक्शा किनारे किये उन्होंने किसी भारी चीज से उसके सिर पर हमला कर दिया जिससे वह बेहोश हो गया| आरोपी उसकी जेब से 5 हजार रूपये व ई रिक्शा लेकर भाग लूट कर भाग गये| जिसके बाद वह लगातार थानें का चक्कर लगाता रहा लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नही हुई| एसपी को भी प्रार्थाना पत्र दिया लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई| मुकदमें की जाँच दारोगा दिनेश चन्द्र को दी गयी है|
माल खानें में जमा पुराने हथियार किये नष्ट
राजेपुर संवाददाता: कई दशकों से पुलिस के माल खाने में जमा लगभग दो दर्जन अबैध हथियार के साथ ही नशीला पाउडर, कच्ची शराब व भट्टी आदि को पुलिस ने शनिवार देर शाम नष्ट कर दिया| सीओ अजेय शर्मा, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम आदि रहे|