झोपड़ी की दीवार गिरनें से वृद्ध ने तोड़ा दम

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कंपिल संवाददाता) शुक्रवार दोपहर वृद्ध ग्रामीण के ऊपर कच्ची दीवार गिरनें से वह गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ उपचार के दौरान वृद्ध नें दम तोड़ दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम कटिया निवासी 79 वर्षीय कबूले खां अपनी झोपड़ी में तन्हा (अकेले) रहते थे| उनका पत्नी बलमा जनपद लखीमपुर में रह रहे पुत्र मोमिन के साथ रहती है| दोपहर को कबूले खां अपनी झोपड़ी में लेटे हुए थे| उसी दौरान उनके घर की दीवार उनके ऊपर गिर गयी जिससे वह उसमे दब गये| आस-पास के पड़ोसियों नें उन्हें मलबे से निकाल कर सीएचसी कायमगंज पंहुचाया| सीएचसी में उनका उपचार शुरू हुआ| जिसके कुछ देर बाद ही कबूले खां को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया| उनके शुभ चिंतक शव लेकर घर चले गये|