लाइसेंस निरस्त होने के बाद भी कोतवाली से मिल गये हथियार

CRIME FARRUKHABAD NEWS

फर्रूखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) जिलाधिकारी के आदेश पर निरस्त किये गये शस्त्र लाइसेंस के बाद भी आरोपी अपने दो हथियार कोतवाली से घर ले आया| जब पुलिस को इसकी भनक लगी तो पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम लैंनगाँव निवासी सूबेदार सिंह के नाम पर एक 315 बोर की लाइसेंसी राइफल  व उनकी पत्नी रामश्री के नाम पर एक 12 बोर की बंदूक थी| जिनके लाइसेंस  बीते 27 दिसम्बर 2021 को डीएम निरस्त कर दिये थे| लिहाजा29 दिसम्बर को सूबेदार नें दोनों हथियार कोतवाली फतेहगढ़ में जमा करा दिये| बीते 30 मई 2022 को सूबेदार कोतवाली पंहुचे और अपने लाइसेंस दिखाकर दोनों हथियार ले लिये और उन्हें घर ले आये| जब इसकी भनक कमालगंज पुलिस को लगी तो वह दोनों असलहों सहित आरोपित सूबेदार सिंह को थानें ले आयी| थानाध्यक्ष अमर पाल सिंह नें बताया कि जाँच की जा रही है| मुकदमा दर्ज किया जायेगा|
तलैया नगला गोली कांड में महिला सहित 13 फंसे
कमालगंज संवाददाता: बीते दिन थाना क्षेत्र के गाँव तलैया नगला में नवविवाहिता अगवा करनें के विवाद में फायरिंग व मारपीट की गयी थी| जिसमे दो के गोली भी लगी थी | पुलिस ने सचिन पुत्र रामनिवास, विमल किशोर उर्फ बबलू, टीटू उर्फ कौशल किशोर व प्रदीप पुत्र संतराम, धीरू पुत्र राजू, मुलायम पुत्र वेदराम, श्याम पुत्र स्वामी चरन, मुनेन्द्र पुत्र स्वामी चरन, शिवपाल पुत्र छोटे लाल, शिवम पुत्र रामनरेश, पिंकी पुत्री संतराम, कुशमा पुत्री संतराम, सरला देवी पत्नी विमल किशोर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है|