मकान अतिक्रमण की जद में आनें से भवन स्वामी की हालत बिगड़ी

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बुधवार को शहर के कादरी गेट से लिंजीगंज तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया| जिसमें कई भवन ध्वस्त किये गये| मकान के भीतर चूना पड़ने से दहशत में आये एक भवन स्वामी की हालत बिगड़ गयी| उसे उपचार के लिए भेजा गया|
शहर के कादरी गेट से नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव के नेतृत्व में अभियान चलाया गया| सुबह निर्धारित समय पर जैसे ही नगर मजिस्ट्रेट लाव लश्कर के साथ कादरी गेट पंहुची तो अतिक्रमण कारी और सड़क के किनारे मकान बनाकर रह रहे लोगों अपना-अपना भवन खुद ही तोड़ने लगे| जेसीबी नें आरपी मेमोरियल हास्पिटल से अतिक्रमण हटानें शुरू किया| तो अस्पताल के चिकित्सक डॉ० ऋषि कान्त गुप्ता से पालिका कर्मियों की नोकझोंक हुई| बाद में जब फीता डाला गया तो फीता उनके हास्पिटल के डेढ़ फीट भीतर चला गया| बाद में उन्हें खुद अतिक्रमण तोड़ लेनें के लिये समय दे दिया गया| अस्पताल के बाहर का आधा चबूतरा तोड़ दिया गया| इसके साथ ही कई गगनचुंबी मकान खुद तोड़नें की अनुमति दी गयी| सूरज गार्डन में बाहर बनी आधा दर्जन दुकानें भी ध्वस्त की गयीं| जय अम्बे टेंट हाउस भी तोड़ दिया गया| नरकसा निवासी श्री चरण अपन परिवार के साथ दिल्ली में रह रहें है| उन्होंने बताया कि वह सुबह ही दिल्ली से यहाँ आये हैं| उनका पूरा मकान ही जा रहा है| जब यह बात श्रीचरण को पता चली तो उनकी हालत बिगड़ गयी और वह बेहोश हो गये| उन्हें तत्काल ई-रिक्शा से उपचार के लिए भेजा गया| अम्बेडकर पुस्तकालय पीछे करनें के निर्देश दिये| वहीं रह रही मायावती की पूरी झोपड़ी ही जा रही थी| जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट नें ईओ रविन्द्र कुमार से मायावती को नजूल की भूमि पर जगह देनें के निर्देश दिये| वार्ड संख्या आठ की सभासद आशा वर्मा की सड़क पर लगी आटा चक्की आधी जद में आ गयी| इसके साथ ही लिंजीगंज गेट के निकट प्रमोद गुप्ता अतिक्रमण कर दुकान बनाएं है| उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट से कहा की उनके पास हाईकोर्ट का स्टे है| फिलहाल इसी दौरान अभियान बंद कर दिया गया| नगर मजिस्ट्रेट नें बताया कि गुरुवार को लिंजीगंजके भीतर अभियान चलेगा|