पांच हजार में बना देते थे फर्जी शस्त्र लाइसेंस, आठ गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) काफी लम्बे समय से सक्रिय फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने के गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया गया| गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार किये गये| जबकि एक आरोपी फरार हो गया|
कोतवाली मोहम्मदाबाद प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार बिंद, एसओजी प्रभारी बलराज भाटी ने पखाना रोड़ पर रेलवे अंडरपास व ग्राम बनकटी जानें वाले रास्ते पर यात्री प्रतीक्षालय से थाना मेरापुर के ग्राम पकड़िया निवासी महाराज सिंह पुत्र दुलारे, नेम सिंह उर्फ गंभीर यादव पुत्र महेश यादव, मेरापुर के ग्राम तिलियानी निवासी अवधेश पुत्र सियाराम, चन्दनपुर बेबर मैंनपुरी निवासी सुभाष यादव पुत्र नेम सिंह, गजेन्द्र यादव पुत्र विजय सिंह निवासी रूप नगर मेरापुर, नीरज यादव पुत्र शिवराम निवासी धर्मनेर बेबर मैनपुरी उमेश यादव पुत्र गुधू सिंह, निशान सिंह यादव पुत्र रामसेवक रूपनगर को गिरफ्तार कर लिया| उनके पास से 5 अबैध बंदूक 12 बोर,एक डबल बैरल अबैध बंदूक 12 बोर,28 जिंदा कारतूस 12 बोर, आधा दर्जन अबैध शास्त्र बनानें व रिन्यूबल करनें की मोहर,  एक दर्जन अबैध शस्त्र लाइसेंस किताब जिसमें 10 बने व 2 अधबने व फर्जी शास्त्र लाइसेंस बननें के उपकरण बरामद किये| वहीं मेरापुर के तिलियानी निवासी विजय बहादुर उर्फ करू पुत्र बीरे सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया| आरोपी केबल पांच हजार में ही फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाकर तैयार कर देते थे| जबकि रिन्यूवल के लिए केबल 500 से 1000 हजार रूपये लेते थे| पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा नें बताया कि आरोपी शास्त्र लाइसेंस फर्जी बनानें का कार्य करते थे| उनके पास से अबैध हथियार और फर्जी लाइसेंस बनाने के उपकरण आदि भी बरामद किये है| मामले पर और भी जानकारी जुटायी जा रही है| जो फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाये गये होंगे उनकी भी गिरफ्तारी की जायेगी| अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप, सीओ अरुण कुमार आदि रहे|