दो लाख दहेज के चक्कर में दिया तीन तलाक, पति सहित 7 फंसे

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) दहेज में दो लाख नगद ना मिलने से सात जन्म साथ रहनें की कसमें खाने वाले शख्स ने अपनी पत्नी को तीन तलाश दे दिया| पीड़िता ने पति सहित 7 के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है|
थाना क्षेत्र के ग्राम जरारी निवासी पीड़िता शबाना ने मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे आरोप लगाया कि उसका 5 ,मई 2008 को मुस्लिम रिति रिवाज के हिसाब से शादी करायी गयी थी| शादी के बाद से पति सरफराज, ससुर मुख्तार, सास जफरुद्दीन, ननद सन्नो, तन्नो, यासमीन व रन्नो शबाना व उसके मायके वालों से अतिरिक्त दहेज में 5 लाख रूपये की मांग करने लगे| मायके वालों ने कई बार अतिरिक्त दहेज में 5 लाख रूपये दिये| 16 मई 2022 को शबाना अपने मायके में थी| उसी समय उसका पति सरफराज, ससुर मुख्तार, सास जफरिन्नाशा, शन्नो, तन्नो, यास्मीन मायके आ गये| उन्होंने अतिरिक्त दहेज में दो लाख रूपये की मांग की| जब मना किया तो पति सरफराज ने तीन तलाश बोल दिया और कहा की वह आज से उसकी पत्नी नही है| मामले के दौरान शबाना के चोटें भी आयी| पुलिस आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया| जाँच दारोगा कृष्ण नारायण यादव को दी गयी है|