आधा दर्जन स्लीपर बसें सीज, बस माफियाओं में हड़कंप

FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती रात आधा दर्जन अबैध रूप से चल रहीं स्लीपर बसों को सीज किया गया| जिससे बस माफियाओं में खलबली मच गयी है| जनपद में बड़ी संख्या में अबैध रूप से स्लीपर बसें संचालित हैं| जिस पर अभी कार्यवाही होना बांकी है|
दरअसल जिला प्रशासन अब डग्गामार बसों को लेकर बीते लगभग एक सप्ताह से सक्रिय है| लगातार अबैध रूप से संचालित बसों को सीज किया जा रहा है| कार्यवाही से बचनें के लिए बसें शहर में नही लायी जा रहीं थी| शहर से टैम्पों में सबारियां भरकर उन्हें शहर के बाहर स्लीपर बसों में दिल्ली व राजस्थान जानें के लिए शिफ्ट किया जा रहा था| जिसकी भनक लगते ही अधिकारी सक्रिय हो गये| पीटीओ (यात्री कर अधिकारी)  वीके आनंद ने बीती रात ताबड़तोड़ कार्यवाही की| जिसमे दो बसें नवाबगंज, 1 बस शमसाबाद, 1 बस मऊदरवाजा, 1 बस राजेपुर  आदि जगहों  से कुल आधा दर्जन बसों पर कार्यवाही कर दी| अधिकतर बसें बिना अभिलेखों के संचालित हो रहीं थी| कुछ बसों में क्षमता से अधिक साबारियां होनें के चलते कार्यवाही हुई| थाना मऊदरवाजा के बीबीगंज चौकी के निकट बस पकड़ने पर यात्रियों ने हंगामा किया|
पीटीओ नें जेएनआई को बताया की 19 मई से अभियान चल रहा है| जिसके चलते लगभग 16 बसें सीज की गयीं है| कार्यवाही जारी रहेगी|