पुलिस हिरासत में आरोपित की हालत बिगड़ी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) बीते तीन दिन से पुलिस की हिरासत में बैठे युवक की भीषण गर्मी के चलते हालत बिगड़ गयी| जिससे पुलिस कर्मियों के हाथ-पैर फूल गये| उसे तत्काल उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया| जहाँ उसकी उपचार के बाद छुट्टी हो गयी| पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया|
थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी 17 वर्षीय किशोरी ग्राम मुरैठी निवासी युवक के साथ कही चली गयी| जिसमे किशोरी के पिता ने गांव मुरैठी निवासी जनवेज,जवाहरलाल व रवि कुमार के खिलाफ 11 मई 2022 को एफआईआर दर्ज करायी थी| पुलिस ने लगभग तीन दिन पूर्व आरोपित रवि को थानें में बिठा लिया था| लेकिन भीषण गर्मी के चलते उसकी रविवार को हालत बिगड़ गयी| उसे सुबह तड़के सीएचसी में भर्ती किया गया| चिकित्सक नें उसके पानी की कमी बतायी| लेकिन उसे उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी| थानाध्यक्ष मनोज भाटी ने बताया कि आरोपित को पूंछतांछ के लिए बुलाया था|