अजीत द्विवेदी पहली बार लेखपाल संघ के निर्विरोध अध्यक्ष

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रविवार को आयोजित हुए लेखपाल संघ के चुनाव में पहली बार जिलाध्यक्ष अजीत द्विवेदी सहित सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित किये गये|
दरअसल तहसील सदर सभागार में संघ के चुनाव आयोजन किया गया| जिसमे जिलाध्यक्ष पद के लिए अजीत द्विवेदी व सर्वेश कुमार सिंह ने अपना नामाकंन किया| बाद में सर्वेश कुमार ने नामांकन वापस ले लिया| जिससे जिलाध्यक्ष पद पर अजीत द्विवेदी की ताजपोशी हो गयी| वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आशीष वर्मा व गौरव त्रिवेदी ने नामांकन किया| बाद में गौरव के नाम वापस लेनें पर आशीष वर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए | कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर साबन यादव निर्विरोध हुए| मंत्री के पद पर डॉ० अजय कुमार सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए| उप मंत्री के पद पर प्रवीन दुबे, कोषाध्यक्ष के पद पर उदय प्रताप सिंह व परीक्षक के पद पर विवेक पाण्डेय की ताजपोशी हुई|
खंड मंत्री कानपुर मंडल सर्वेश कुमार चुनाव अधिकारी व सह चुनाव अधिकारी नवनीत मिश्रा तहसील मंत्री घाटमपुर रहे|