चेहरा कुचलकर महिला की हत्या कर शव सड़क पर फेंका

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) सड़क पर एक विवाहिता महिला की लाश पड़ी मिली। जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पँहुची। महिला का चेहरा कुचला गया था। पुलिस जांच में जुटी है।

थाना क्षेत्र के इटावा बरेली हाईवे पर ग्राम शेराखार मोड़ के निकट बीच सड़क पर एक लगभग 30 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला। महिला पीली साड़ी व पीला ब्लाउज पहने थी। हाथो में दो-दो कड़े पहने थी। उसके गले मे पट्टी बंधी थी। जबकि हाथों को भी बांधा गया था। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष दिनेश गौतम मौके पर आ गये। उन्होंने जांच की। लेकिन खबर लिखे जाने तक महिला के शव की शिनाख्त नही हो सकी। थानाध्यक्ष दिनेश गौतम ने बताया कि जांच की जा रही है। अभी शिनाख्त नही हुई है।