पूर्व प्रधान के भतीजे की ट्रैक्टर पलटने से मौत

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते दिन अचानक ट्रैक्टर पटलने ने पूर्व प्रधान का भतीजा घायल हो गया| उसे एम्बुलेंस से उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लाया गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| परिजनों में कोहराम मच गया|
थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम कीरतपुर निवासी मनोज कटिययार का इकलौता 19 वर्षीय पुत्र निश्चिय बीते दिन ट्रैक्टर लेकर राजेपुर में गया था| जहाँ अचानक उसका ट्रैक्टर ग्राम बरुआ के निकट खड्ड में पलट गया| जिससे ट्रैक्टर चला रहा निश्चय गंभीर रूप से घायल हो गया| मौके पर पंहुची एबुलेंस 108 से उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल भेजा गया| जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| निश्चिय की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया| मृतक निश्चिय पूर्व प्रधान संजय कटियार का भतीजा था| मृतक के एक बहन नेहा है|